{"_id":"6ac941e77b66b51b3a077ee7","slug":"the-government-is-advising-job-seekers-to-fry-pakodas-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1479761-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौकरी मांगने वालों को पकौड़ा तलने की सलाह दे रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौकरी मांगने वालों को पकौड़ा तलने की सलाह दे रही सरकार
Sat, 10 Oct 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रक्सा में पूर्व विधायक सुरेश यादव को श्रद्धांजलि देते अखिलेश यादव।
देवरिया। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की सरकार नौकरी मांगने वालों को पकौड़ा तलने की सलाह दे रही थी, अब प्रदेश सरकार नौकरी मांगने वालों को ई-रिक्शा खरीदने की सलाह दे रही है।
अखिलेश रक्सा में पूर्व विधायक सुरेश यादव के श्रद्धांजलि सभा केा संबोधित कर रहे है। उन्होेंने कहा कि पता लगा है कि सबसे अधिक ई-रिक्शा भाजपा के लोग खरीद रहे हैं। उन्हें पता है कि अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे, तभी वही ई-रिक्शा काम आएगा।
जनवरी में घोषित होगी चुनाव की तारीख : पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर में चुनाव की तारीख जनवरी में घोषित होगी। त्योहार निकाल दें तो केवल 45-50 दिन शेष हैं। सभी कार्यकर्ता जुट जाएं, क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
आयोग उतना ही करता है, जितना भाजपा के लोग कहते हैं। हम लोगों ने कई जगह एसआईआर में गड़बड़ी पकड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना कार्यालय चुनाव आयोग के दफ्तर में ही खोल लेना चाहिए।
भाजपा एसआईआर के बहाने नई मतदाता सूची बनाना चाहती है मगर हमें सतर्क रहना होगा। हर सपा कार्यकर्ता को अपने बूथ की मतदाता सूची पर कड़ी निगरानी रखनी है।
एक भी वोट कटने नहीं देना है। अगर हम मतदाता सूची बचा ले गए तो चुनाव जीत जाएंगे।
ओपी का खेल खत्म, केवल दो सीट मिलेगी : सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभार का नाम लिए बिना कहा कि ओपी का खेल भाजपा ने ही खत्म कर दिया है। एकरंगी बाबा ने उससे सोशल मीडिया पर दूसरे दलों के बारे में इतना लिखवा दिया कि हर तरफ से उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं।
अगर वह बाबा को लंगड़ी मारकर आए तो हम उसे समर्थन देकर सरकार बनवाने में मदद करेंगे। निषाद पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि एक और पार्टी है, जिसका कोई विधायक अपना नहीं है। उसे भी कई बार मदद की मगर बाद में वह दूसरी जगह चला गया।