फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The goods kept in the shop got burnt in the fire

Deoria News: आग से दुकान में रखा सामान जला

Wed, 25 Dec 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 25 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The goods kept in the shop got burnt in the fire
मेहरौनाघाट। रामजानकी मार्ग पर सुतावर गांव के सामने स्थित बाजार में शार्ट शर्किट से मंगलवार की सुबह आठ बजे आग लग गई। धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी पर दुकान मालिक पहुंच गए। ग्रामीणों व अग्निशमन की दो वाहनों की सहयोग से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान स्वामी के मुताबिक अंदर रखा ढाई लाख रुपये नकद सहित पंद्रह लाख से अधिक का सामान जल के राख हो गया। लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी धर्मेंद्र सिंह की रामजानकी मार्ग पर सुतावर गांव के सामने 99 बाजार के नाम से दुकान है। यहां से थोक बिक्री भी की जाती है। रोज की तरह दुकान बंद कर दुकान स्वामी घर गए थे। मंगलवार की सुबह शार्ट शर्किट से आठ बजे के करीब आग लग गई। घटना की जानकारी किसी ने दुकान स्वामी को दी। सूचना पर पहुंच दुकानदार ने शटर खोला। तब तक अंदर रखे सामान जल के नष्ट हो चुका था। बेकाबू होती आग देख लोगों ने अग्निशमन के कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो वाहनों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed