{"_id":"653ab7694e8083408a0de724","slug":"the-girl-who-left-home-to-attend-the-fair-went-with-her-lover-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-11413-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर से मेला करने निकली किशोरी प्रेमी के साथ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर से मेला करने निकली किशोरी प्रेमी के साथ गई
Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। घर से मेला करने के लिए निकली किशोरी प्रेमी के साथ चली गई। किशोरी के जाने की जानकारी होने पर उसकी मां ने तहरीर दी है। पुलिस का जब दबाव बढ़ा तो किशोरी अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच पुलिस से शादी कराने की मांग करने लगी। जबकि प्रेमी के पिता को पुलिस ने बुलाकर पूछा तो उसने किशोरी को बहू बनाने से इन्कार कर दिया।
कोतवाली में बुधवार से ही दोनों को मनाने के लिए कोतवाली के सिपाही लगे हैं, लेकिन युवक शादी करने से इन्कार कर रहा है। वहीं, किशोरी की मां का कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग है। उसको अपने जाल में फंसाकर पांच बार भगा चुका है, हर बार पुलिस मामले को दबा कर शादी करने की बात कह वापस कर देती है। उसका केस दर्ज नहीं किया जाता है। इस बार भी पुलिस दोनों को कोतवाली में बैठाई है। पुलिस अब तक मेरा केस दर्ज नहीं की है। मेरी बेटी की उसका प्रेमी कभी भी हत्या कर सकता है।