फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The girl accused of sexual abuse is hiding for fear of action

Deoria News: यौन शोषण की आरोपी युवती कार्रवाई के डर से छिपी

Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The girl accused of sexual abuse is hiding for fear of action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कुशीनगर भ्रमण के दौरान यौन शोषण करने की आरोपी युवती की किशोर से नजदीकियां बढ़ी थीं। इस दौरान दोनों ने मोबाइल फोन नंबर की अदला-बदली की। फिर घंटों बात करने लगे।
किशोर की मां का आरोप है कि युवती बेटे पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। बेटे के विरोध करने पर उसने यौन शोषण के केस में फंसाने की धमकी दी।
इसके लिए कई बार पंचायत हुई, मगर वह शादी की जिद्द पर अड़ी रही। इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति में पहुंचने के बाद एसपी तक पहुंचा। बाल कल्याण समिति के कहने पर एसपी ने सीओ भाटपाररानी को जांच के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को किशोर और उसकी मां को बुलाकर सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बयान दर्ज किया। कार्रवाई तेज होने के बाद युवती कहीं छिप गई है। पुलिस इस मामले में जल्द केस दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती कृषि विज्ञान केंद्र मलहना से जुड़ी है। इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला भी केंद्र से जुड़ी है। करीब डेढ़ साल पहले कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कुशीनगर टूर गया था। इसमें युवती और महिला भी अपने बेटे के साथ गई थी। किशोर की मां ने बताया कि इस दौरान किशोर और युवती की जान पहचान हो गई। दोनों ने मोबाइल फोन नंबर की अदला-बदली कर दी। पीड़ित की मां का कहना है कि युवती ने किशोर को बताया कि वह डांसर है। इसके बाद किशोर और युवती के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। धीरे-धीरे युवती किशोर के करीब पहुंच गई। कुछ माह से युवती किशोर पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। ऐसा नहीं करने पर यौन शोषण के केस फंसाने की धमकी देने लगी। किशोर ने पूरी बात अपनी मां को बताया। इसके बाद कई बार पंचायत हुई, मगर युवती शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत किशोर ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सावित्री राय से की। बाल विवाह की सूचना पर बाल कल्याण समिति के सदस्य सक्रिय हो गए और किशोर की काउंसिलिंग करने के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सावित्री ने एसपी विक्रांत वीर को पत्र लिखकर युवती पर कार्रवाई की कही। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाटपाररानी सीओ आदित्य कुमार गौतम को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।

सीओ ने किशोर और उसकी मां को शनिवार को कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किया। भाटपाररानी के सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि किशोर और उसकी मां का बयान दर्ज किया गया है। कार्रवाई के लिए भाटपाररानी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed