फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The fraudster asked for money from the Facebook ID of the police station

थानेदार की फेसबुक आईडी से जालसाज मांग रहा परचितों से पैसा

Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The fraudster asked for money from the Facebook ID of the police station
थानेदार की फेसबुक आईडी से जालसाज मांग रहा परचितों से रुपये
विज्ञापन

भाटपाररानी/लार(देवरिया)। खामपार के थानेदार की फेसबुक आईडी हैक कर एक जालसाज उनके परचित और रिश्तेदारों से रुपये मांग रहा है। इस बात की जानकारी जब थानेदार को लोगों ने दी तो उनके होश उड़ गए। थानेदार ने लोगों को रकम डालने से मना कर दिया। इस मामले की शिकायत बृहस्पतिवार रात में ही थानेदार ने साइबर सेल टीम को दी।

हरकत में आई पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। नगर के रहने वाले एक शख्स देर रात फेसबुक के माध्यम से मित्रों से बात कर रहे थे। इसी बीच खामपार के एसओ सुदेश शर्मा की आईडी से मैसेंजर पर 15 हजार रुपये तत्काल मांगे गए। जालसाज ने कहा कि उसे रुपये की आवश्यकता है। जल्दी भेज दीजिए सुबह दे दूंगा। रुपये देने की बात कह शख्स ने थानेदार को फोन किया। हालचाल के बाद रुपये की बात कहने पर थानेदार अवाक रह गए। थानेदार ने साइबर सेल को आईडी हैंक होने की जानकारी दी। मामला थानेदार का होने के नाते पुलिस महकमे में खलबली मच गई। देर रात ही साइबर सेल की टीम मामले की तहकीकात में जुट गई। इसके पहले भी थानाक्षेत्र के खरदहां घनश्याम गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरुण पांडेय की आईडी हैंक कर जालसाजों ने उनके रिश्तेदारों से लाखों रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने आरोपी जालसाजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। इस बाबत सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed