{"_id":"57d2eb724f1c1b5d78317dde","slug":"the-four-lane-judeega-salempur-ravindra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन से जुड़ेेगा सलेमपुर : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन से जुड़ेेगा सलेमपुर : रविंद्र
देवरिया
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांसद रविन्द्र कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सलेमपुर लोकसभा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को फोरलेन से जोड़ने की घोषणा की। क्षेत्रीय सांसद की मांग पर उन्होंने बलिया में आयोजित कार्यक्रम में ऐसा आश्वासन दिया। बहुत जल्द काम भी शुरू होगा। शुक्रवार को सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने संवाददाताओं को ये जानकारी दी।
सांसद ने कहा कि गोरखपुर से बलिया होते ही बिहार बॉर्डर माझीघाट तक जाने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ फोरलेन बनेगा। यह सड़क सलेमपुर लोकसभा के बलिया जिले के तीनों विधानसभा से होकर गुजरेगा। इस तरह पांचों विधानसभा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगी। इससे क्षेत्रीय जनता को सहूलियत मिलेगा और लोगों को लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी। सांसद ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति-धर्म से उपर उठकर विकास करती है।
प्रदेश सरकार के तरफ से एनओसी नहीं दिए जाने के कारण गोरखपुर से सलेमपुर तक बन रहे फोरलेन निर्माण में देरी हुई थी। यदि समय से प्रदेश सरकार एनओसी दी होती तो लगभग काम पूरा हो गया होता। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण तेजी से होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी खाका तैयार कर लिया गया है।