{"_id":"58a1eaed4f1c1b1235d84ebf","slug":"the-four-day-liquidity-crunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से नकदी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से नकदी की किल्लत
देवरिया
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक की शाखा से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नोटबंदी के तीन माह बीतने के बाद भी रुद्रपुर में नकदी संकट दूर नहीं हो पा रहा है। बैंकों से पर्याप्त मात्रा में लोगों को रकम नहीं मिल पा रही है। सोमवार को नगर के जामुनी चौराहा स्थित स्टेट बैंक की शाखा से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
बैंक से चार दिनों से लोगों को कैश नहीं मिल रहा। शुक्रवार को एसबीआई में रुपया समाप्त हो गया। शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने से लेन-देन बंद रहा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सुबह पांच बजे से बैंक के मुख्य द्वार पर महिलाएं इंतजार में बैठीं थीं। दस बजे बैंक खुलने के बाद कर्मचारी ने रुपया नहीं होने का नोटिस चस्पा किया तो लोग मायूस हो गए।
बैंक सुरक्षा गार्ड से लोगों की बहस होने लगी। रुपया नहीं मिलने पर लोग एटीएम पर गए। एटीएम पर ताला लटका देख लोग झल्ला गए। यूबीआई की शाखा पर रकम निकालने को लंबी कतार लगी थी। बैंक पर पहुंचीं सरस्वती देवी, जमुना, सरिता, फूलमती आदि ने कहा कि नगर के बैंकों से नकदी नहीं मिलने से उन्हें घर गृहस्थी चलाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
लग्न में रिश्तेदारियों में जाने के लिए रुपये नहीं है। उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। एसबीआई के मैनेजर केके गूंजन ने कहा कि मुख्य शाखा से रकम नहीं मिलने के कारण दिक्कतें आ गई। मंगलवार से बैंक से रुपया बांटे जाने की उम्मीद है।