फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The first day of the third stage in 1455 nomination

तीसरे चरण के लिए पहले दिन 1455 नामांकन पत्र दाखिल

Sun, 22 Nov 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 22 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

तीसरे  चरण के विकास खंडों में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए   नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन1455  पर्चें दाखिल किए गए। 

  इनमें ग्राम प्रधान के लिए 1074 और सदस्य पद के लिए 381 पर्चें  शामिल हैं।  नामांकन पत्रों की जांच 24 और 26 नवंबर को की जाएगी। 27 नवंबर को सुबह आठ  बजे से दोपहर  तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है, जबकि उसी दिन 27  नवंबर को  दोपहर तीन बजे से चुनाव चिन्ह का आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।  

सलेमपुर में ग्राम प्रधान के लिए 350 और सदस्य पद के लिए 127,भटनी में   ग्राम प्रधान के लिए 264 और सदस्य पद के लिए 67,भाटपाररानी के चुनाव अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि ग्राम  प्रधान के  लिए 240 और सदस्य पद के लिए 77 पर्चा दाखिल किया गया है।  

बनकटा में ग्राम  प्रधान  के लिए  220 और सदस्य पद के लिए 110 ने नामांकन  पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधान  पद के लिए पहले दिन 86 महिलाए और सदस्य पद के लिए 32 महिलाओं ने नामांकन  पत्र जमा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed