फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The festival of Eid moon showing today at the joys Mnegi

आज दिखा चांद तो खुशियों का त्योहार ईद कल मनेगी

Mon, 04 Jul 2016 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 04 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The festival of Eid moon showing today at the joys Mnegi
जामा मस्जिद के समीप ईद के लिए लोगो ने टोपी की खरीदारी की। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रमजान उल मुबारक का मंगलवार को 29वां रोजा है। ईद के लिए आज चांद देेखा जाएगा। तस्दीक होने के बाद छह जून को ईद मनेगी। इसके साथ ही अल्लाह के मेहमान अपने घर को लौट आएंगे। साथ ही सूरह तरावीह का दौर मुकम्मल हो जाएगा। इसके अलावा इनाम की रात भी इस रात को रहेगी। चांद की तस्दीक नहीं हुई तो सात जून को ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन



खुशियों का त्योहार ईद के लिए तैयारियां आखिरी दौर में है। बच्चे, युवा, महिलाएं अपने पसंद की चीजों को खरीदने में जुटे हैं। सोमवार को रमजान का 28 रोजा मुकम्मल हो  गया। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक बाजारों चहल पहल रही। इसके चलते शहर के कई इलाके के गुलजार रहे। तहसील रोड स्थित दुकानों से सेवई से लेकर अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


रमजान उल मुबारक का मंगलवार को 29 रोजा है। मगरिब के वक्त   यानी इफ्तार के बाद ईद के चांद देखा जाएगा। लाखों लोगों की निगाहें चांद को ढूढेंगी। बच्चों और युवाओं की निगाहें मस्जिदों और छतों पर चांद की तलबगार रहेंगी। चांद के नजर आने पर छह जून को ईद मनेगी। इसके साथ ही एतकाफ में बैठने वाले लोग अपने घर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उलेमाओं ने बताया कि चांद की तस्दीक होने के बाद ईद की रात शुरू हो जाएगी। इस रात को इनाम की रात कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस रात की इबादत मकबूल होती है। नफिल, कुरआन की तिलावत और जिक्र-ए-इलाही में मशगूल रहे। चांद के तस्दीक नहीं होने सात जून को ईद का त्योहार तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed