फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family members will meet the Chief Minister to demand strict action against the accused.

Deoria News: मुख्यमंत्री से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे परिजन

Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The family members will meet the Chief Minister to demand strict action against the accused.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। भलुअनी के वार्ड नंबर 13 गांधीनगर निवासी मनीष सिंह उर्फ मोनू की चाकू मारकर की गई हत्या के बाद परिवार वाले और कस्बे के लोगों में नाराजगी बनी हुई है। परिवार वाले अब न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा सकते हैं। वे आरोपियों के फुल एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।
परिवार वालों का कहना है कि घटना की रात किसी ने मनीष को फोन कर चौराहे पर बुलाया था। बाइक से घर लौटते समय गोदाम के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे रोककर बाइक से उतार लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। शरीर पर कई जख्म के निशान मिले थे। परिवार वाले हत्या के पीछे पुलिस की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि एक सितंबर को हत्या के मुख्य आरोपी चाइना अंसारी और मनीष के बीच विवाद हुआ था और मामला थाने तक पहुंचा था। आरोप है कि उस समय प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद एसओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी चाइना घायल हुआ। इसके बाद परिवार वाले और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए नाराजगी जताई। रविवार की सुबह सौ से अधिक लोग भलुअनी थाने पहुंच गए और आरोपियों के फुल एनकाउंटर की मांग करते हुए घेराव किया। परिवार वालों का कहना है कि चाइना अंसारी और आशीष उर्फ अंबुज विश्वकर्मा पर पहले भी प्राथमिकी दर्ज हैं और पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed