फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family members of the councilor's husband demonstrated by keeping the dead body in front of the post.

Deoria News: सभासद पति के परिजनों ने चौकी के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jul 2024 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The family members of the councilor's husband demonstrated by keeping the dead body in front of the post.
बैतालपुर चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर सभासद के पति का शव रख प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुल
- जहर दिए जाने का लगाया आरोप, पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर परिजनों को कराया शांत
विज्ञापन

- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आधे घंटे तक देवरिया-गोरखपुर मार्ग रहा जाम


- पत्नी ने कहा, चुनावी रंजिश में पति को दावत के बहाने दिया गया है जहर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ बैतालपुर। देवरिया में सभासद पति की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार को शव पुलिस चौके सामने सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से देवरिया-गोरखपुर मार्ग कुछ देर के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद जाम खोला गया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत के गांधीनगर से सभासद संगीता सिंह के पति उपेंद्र सिंह (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद बैतालपुर कस्बा पहुंचा। जहां शव पहुंचते ही परिजनों की चीखें सुन वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था कि अचानक परिजनों ने पुलिस चौकी के पास शव रखकर देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर जाम कर दिया, और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर परिजन शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर दूधनाथ मणि व अनिल मणि उर्फ गुल्लू सहित दो अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत 103 (1) व 123 दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पत्नी ने चुनावी रंजिश में दावत के बहाने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
मृतक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर वायरल सभासद पति की इलाज के दौरान का वीडियो का जिक्र करते हुए पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उनके पति को दो लोगों ने मिलकर मिठाई के साथ पानी पिलाने के बहाने जहर दिया है। इस बात का वीडियो भी बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें सभासद पति मृतक उपेंद्र ने दो नामजद लोगों में गांव के दूधनाथ मणि और अनिल मणि का नाम लेकर जहरीला पदार्थ खिलाने की बात कह रहे हैं। जो उनके साथ चुनावी रंजिश में किया गया है। दावत के बहाने बुलाकर जहर देने की सूचना सोशल साइट्स पर भी वायरल हुई थी। इनकी मौत को बैतालपुर नगर क्षेत्र में लोगों के बीच तरह तरह के अफवाहों से माहौल गर्म होता दिख रहा है। लोगों में चर्चा यह भी है कि जिन दो नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगा है, उनका लाखों रुपये का कर्ज मृतक पर है। ऐसे में कर्ज देने के बाद कोई किसी की हत्या क्यों करेगा।

-----------------
पांच दिन तक गोरखपुर में जिंदगी से जंग लड़ते रहे उपेंद्र
बता दें कि नगर पंचायत बैतालपुर के गांधीनगर वार्ड-13 की सभासद संगीता देवी के पति उपेंद्र सिंह की तबीयत दो जुलाई की रात बिगड़ने पर देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार तो हुआ, लेकिन परिजनों ने उपेंद्र को लेकर गोरखपुर गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां करीब पांच दिन इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होता देख परिजन उन्हें एंबुलेंस से पीजीआई के लिए लेकर शुक्रवार की सुबह रवाना हुए। इस बीच ऑक्सीजन लेवल कमजोर होने के कारण रास्ते में ही उपेंद्र की मौत हो गई।
----------
इनसेट.......

कृषि मंत्री मृतक के परिजनों से मिले
देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार सुबह बरारी गांव स्थित सभासद संगीता सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों का ढांढस बधाया और उनके पति की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र से एकांत में वार्ता कर कार्रवाई को गति देने का निर्देश दिया।

-------------------
पीड़ित परिवार से मिले जिलाध्यक्ष
बैतालपुर नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधि बरारी निवासी उपेंद्र कुमार सिंह की आकस्मिक मौत पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार वालों को ढांढस बंधाया। परिवार की मांग पर उन्होंने प्रशासन से जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed