फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family members did not agree to the post-mortem of the innocent child.

Deoria News: मासूम के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए परिजन

Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The family members did not agree to the post-mortem of the innocent child.
बैतालपुर। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में शौचालय की खुली टंकी में गिरने से पांच वर्षीय कन्हैया गौतम की मौत के मामले में जानकारी लेने लेखपाल व पंचायत सचिव पीड़ित के घर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास किया गया मगर परिजन ने गड्ढे से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उधोपुर गांव में मंजेश का बेटा कन्हैया खेलते-खेलते शौचालय की खुली टंकी में गिर गया। जब तक परिजन उसे बाहर निकलते, बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घर वालों ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए एक साल पहले बजट मिला था। ढक्कन लगाने का बजट नहीं मिला था, जिससे टंकी खुली रह गई थी।
हादसे के बाद शनिवार को लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी लेने के साथ ही परिवार से बातचीत की। अधिकारियों ने सरकारी सहायता की प्रक्रिया के लिए दफन किए गए शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। हालांकि, परिजन ने किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी लाभ नहीं चाहिए और शव को टंकी से बाहर निकालने के लिए खोदाई भी नहीं कराएंगे। परिवार के इस रुख के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed