{"_id":"67b385dbdd1c11066509d205","slug":"the-excitement-of-bhaukaal-is-not-stoppinganother-video-goes-viral-deoria-news-c-208-1-deo1004-147368-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहीं थम रहा भौकाल का चस्का...एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहीं थम रहा भौकाल का चस्का...एक और वीडियो वायरल
Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के मनबढ़ों में भौकाल बनाने का चस्का थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस अगर लार क्षेत्र में कार्रवाई कर रही है तो मदनपुर में मनबढ़ों का वीडियो वायरल हो जाता है। मदनपुर में कार्रवाई के बाद भलुअनी में मनबढ़ों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाता है। अब बरियापुर क्षेत्र में मनबढ़ों का वीडियो वायरल होने से पुलिस परेशान है।
वीडियो में दिख रहे युवाओं का गैंग नया बताया जा रहा है। पुलिस भी नए-नए गैंग का वीडियो वायरल होने से परेशान है। इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आदेश जारी किया है।
जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लार, भलुअनी और मदनपुर क्षेत्र के अलग-अलग गैंग के मनबढ़ों का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा था। मदनपुर के करायल शुक्ल क्षेत्र में शनिवार को मनबढ़ों ने बाइक से घूमते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 14 सदस्यों को दबोच लिया। इसी बीच भलुअनी में मनबढ़ों ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट कर सनसनी फैला दी।
इस वीडियो में कहीं टाइगर नागेश्वर राव टीम 307 देसी तमंचा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है तो ग्रुप के सदस्यों के साथ बाइक से भोजपुरी गाने पर स्टंट करते दिख रही थी। इसी तरह शैलेश आफत 302, शिव यदुंवशी, नागा यादव 001, अपराधी यादव नामक एक युवक के वायरल रील की जांच में पता चला कि 302 व 307 गैंग का संचालन करने वाले युवक कभी रफ्तार गैंग के सक्रिय गुर्गे थे। इसी बीच सोमवार को बरियारपुर क्षेत्र में मनबढ़ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वीडियो में बुलेट से स्टंट दिखाते तो कभी हुजूम के रूप में खड़े होकर भोजपुरी गाने पर रील बनाते दिख रह रहे हैं।
वायरल वीडियो में राहुल नाम का युवक कह रहा है ...ज्यादा बढ़-बढ़कर बोलत तारे, बढि़या से रेला जाइबे, ई...सब लइका खुंखार हउसन ...चाकू त सब अइठल भुला जइबे। इसके बाद बुलेट पर चार-चार युवक सवार होकर रील बनाते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को किसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के एक्स पर पोस्ट कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
उधर मदनपुर में गिरफ्तारी व भलुअनी के साथ बरियारपुर में वीडियो वायरल होने पर एसपी विक्रांत वीर ने लोगों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न करने की अपील की है। चेतावनी दी है कि अगर कोई ऐसा करता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।