{"_id":"586a8b194f1c1bff51158910","slug":"the-elevated-demand-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों को लेकर बुलंद की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों को लेकर बुलंद की मांग
देवरिया
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने की मांग को लेकर सोमवार को आवाज बुलंद की गई। लोगों ने प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित नारे लगाए। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया। पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में लोग टाउनहाल परिसर में एकत्र हुए।
यहां से हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जो सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल लोग भीख नहीं अधिकार चाहिए, ग्रामसभा की सरकार चाहिए, न्याय पंचायतों का गठन करो, पंचायत सदस्यों को अधिकार दो, पंचायत एक्ट लागू करो, समाजवादी जनतंत्र जिंदाबाद आदि नारे लगाए।
लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों समेत सभी पंचायत प्रतिनिधियों का विधिवत निर्वाचन होने के बावजूद उनके विधि प्रदत्त अधिकार नहीं दिए गए हैं। कई बार जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रमुख मांगों में पंचायत एक्ट पूरी तरह लागू करने, न्याय पंचायतों का गठन करने, सभी चुने गए पूर्व और वर्तमान प्रतिनिधियों को भत्ते और पेंशन की व्यवस्था करने, पंचायत प्रतिनिधियों से बनी सभी समितियों से संबंधित सरकारी कर्मचारियों की पूरी तरह समितियों के अधीन रखने की मांग की गई है। प्रदर्शन में डॉ. चतुुरानन ओझा, जनार्दन शाही, उपेंद्र कुमार, नंदकिशोर यादव, पप्पू यादव, महेश मणि, राकेश सिंह, योगेंद्र यादव, राम अशीष यादव आदि मौजूद रहे।