फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The electricity of the Chowk ward was buzzing all night, angry people created ruckus at the sub-centre

Deoria News: पूरी रात गुल रही चौक वार्ड की बिजली, नाराज लोगों ने किया उपकेंद्र पर हंगामा

Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The electricity of the Chowk ward was buzzing all night, angry people created ruckus at the sub-centre
लार उपकेंद्र के अंदर हंगामा करते लोग
आपूर्ति बहाल होने के बाद शांत हुए लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चौक वार्ड की बिजली बुधवार की रात आठ बजे से बृहस्पतिवार दोपहर में बारह बजे तक बिजली गुल रही है। करीब पंद्रह घंटे तक बिजली गायब रहने से नाराज लोगों ने उपकेंद्र पहुंच हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी मौके से खिसक लिए। इसके बाद निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी पर पहुंचे जेई से लोगों की बहस हुई। कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

लार नगर की बिजली व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। प्रतिदिन फाल्ट हो रहा है। जिससे किसी न किसी वार्ड की बत्ती गुल रह रही है। बुधवार रात चौक वार्ड में फाल्ट हुआ। इसकी सूचना उपभोक्ताओं ने निगम के कर्मचारियों को दी। फाल्ट ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों ने पहले खराबी को दूर करने की कोशिश की। लेकिन फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद पोल से बिजली को खोल दिया गया। जिससे पूरी रात चौक वार्ड के लोग उमस भरी गर्मी में रतजगा करते रहे। शाम से ही आपूर्ति बाधित होने से घर के उपकरण बंद पड़े रहे। सुबह पानी के लिए लोग परेशान रहे। सुबह भी फाल्ट को ठीक नहीं किया गया। इससे नाराज वार्ड के लोग दोपहर बाद उपकेंद्र पहुंचे। यहां पहुंचते ही कर्मचारियों पर मनमानी करने व फाल्ट ठीक नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे तक निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का गुस्सा देख उपकेंद्र के अंदर बैठे कर्मचारी मौके से भाग निकले। हंगामे की सूचना पर पहुंचे जेई राजकुमार से उपभोक्ताओं की बहस होने लगी। लोगों के तेवर देख जेई ने कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट को ठीक कराया। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। जेई राजकुमार ने बताया कि फाल्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी गए थे। फाल्ट नहीं मिला तो पोल से तार को खोल दिए थे। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed