{"_id":"69653882e1fae247450b66b6","slug":"the-election-of-tehsil-bar-association-has-been-announced-and-the-excitement-has-increased-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-172430-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील बार संघ चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील बार संघ चुनाव का बजा बिगुल, बढ़ी सरगर्मी
Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय तहसील के बार संघ चुनाव का सोमवार को बिगुल बज गया। एल्डर्स कमेटी की ओर से चुनाव तिथि का नोटिस चस्पा करा दिया गया है। अधिसूचना जारी होते ही सर्द मौसम के बावजूद परिसर का तापमान गर्म हो गया है।
उच्च न्यायालय की ओर से बार काउंसिल प्रयागराज के जारी किए गए फैसले को रद्द किए जाने के बाद तहसील बार संघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया। मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और चुनाव अधिकारी रामलाल यादव की ओर से चुनावी तिथि की घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा करा दिया गया। नोटिस में 16-17 जनवरी को 11-02 बजे तक पर्चा बिक्री 22-23 को पर्चा दाखिला, 27 जनवरी को पर्चा वापसी और जांच, 28 को क्वालीफाइंग स्पीच, 30 जनवरी को चुनाव, मतगणना और परिणाम की घोषणा किया जाएगा।
चुनावी तिथि की घोषणा होते ही उम्मीदवार वकील तैयारी में जुट गए। चुनाव अधिकारी रामलाल यादव ने बताया कि चुनावी तिथि का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।