फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The effort to install lights is spoiling the appearance of the roads.

Deoria News: सड़कों की सूरत बिगाड़ रही लाइट लगाने की कवायद

Sat, 18 Oct 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The effort to install lights is spoiling the appearance of the roads.
रुद्रपुर। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके में विक्टोरिया लाइट लगाने को लेकर खुदाई से सड़क संकरी होती जा रही है। जिसके विरोध में लोग उतर रहे है। शुक्रवार को पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड की महिला सभासद ने डीएम से कार्य के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। नगर के इमामबाड़ा चौराहे से मुख्य बाजार तक सवा करोड़ की लागत से फोरलेन सड़कों की तरह विक्टोरिया लाइट से सजावट करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सभासद अनिता रावत, पूर्व सभासद सत्येंद्र कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि अतिक्रमण के कारण नगर की सड़कों की हालत बिगड़ गई है। अब इमामबाड़ा से लेकर मुख्य बाजार तक सवा करोड़ की लागत से विक्टोरिया लाइट लगाने को नाली के सट कर खुदाई की जा रही है। अंडर ग्राउंट वायरिंग किए जाने के कारण नाली और सड़क के बीच में लग रही लाइट से मार्ग संकरा हो रहा है। मुख्य बाजार में पहले से भी अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और इंटर कॉलेज के सामने अवैध कब्जा से सड़क पर पूरे दिन जाम लग जाता है और अब विक्टोरिया लाइट लगाने से सड़क गली बन जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गो पर बड़ी लाइटे लगाई जा सकती है। उन्होंने कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर दुकानदारों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने कहा कि प्रकरण में जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed