{"_id":"68fbcaa4f5c7aa22040c2ba7","slug":"the-dm-inspected-the-chhath-ghats-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166297-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
Sat, 25 Oct 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
शहर के श्री मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर पोखरे पर छठ पर्व की तैयारी का निरीक्षण करतीं डीएम दिव्या
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का डीएम दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को जायजा लिया। वह शहर के विभिन्न पोखरों पर स्थित छठ घाटो पर गईं और निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने की बात कही।
डीएम ने परमार्थी पोखरा, राघव नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर तथा हाथीकुंड पोखरा, देवरिया खास का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को बैरिकेडिंग, जलस्तर नियंत्रण, बचाव व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा तथा लाउडस्पीकर पर भक्ति संगीत के प्रसारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर श्रुति शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
..
सजाने-संवारने लगे छठ घाट
फोटो
सलेमपुर। छठ घाटों पर पूज की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के प्रमुख घाटों पर सफाई कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही, पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत ने आजाद चौक से नदावर घाट तक टेंट और लाइट लगवाकर चाक चौबंद करने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नगर पंचायत के ईओ और चेयरमैन के साथ नदावर घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर में सात जगहों पर छठ घाट है। छठ पूजा के दिन नदावर घाट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इसको लेकर नगर पंचायत ने दीपावली की सुबह से ही सफाई व्यवस्था में जुट गया है। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम ने ईओ महेंद्र पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद शहवाज आलम आदि के साथ निरीक्षण करने पहुंचीं, जहां पथ प्रकाश व्यवस्था के साथ घाट की सफाई पर जोर दिया। संवाद