फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The district will participate in Under-23 State Wrestling

Deoria News: अंडर-23 स्टेट कुश्ती में होगी जिले की भागीदारी

Tue, 17 Jun 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The district will participate in Under-23 State Wrestling
देवरिया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, इसकी तिथि या जगह घोषित नहीं की गई है। इसमें जिले की टीम भी हिस्सा लेगी। ट्रायल के बाद जनपद की टीम का चयन पिछले माह ही कर लिया गया है। सभी खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक के साथ चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें अंडर-23 फ्री स्टाइल में सन्नी भारद्वाज 57 किलो, नितेश पांडेय 61 किलो, सतवीर यादव 65 किलो भार वर्ग में तथा ग्रीको रोमन स्टाइल में विराज सिंह 87 किलो, सिद्धांत यादव 97 किलो वर्ग में शामिल हैं, जबकि अंडर-23 महिला 50 किलो भार वर्ग में नेहा पटेल, 59 किलो भार वर्ग में अन्नू गौड़ का चयन हुआ है।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक रामजनम यादव की देखरेख में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला कुश्ती संघ के अमित सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 महिला और पुरुष स्टेट चैंपियनशिप के लिए अभी जगह व तिथि नहीं घोषित की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed