{"_id":"6761ca971d33d59efe0eee07","slug":"the-district-will-participate-in-kho-kho-competition-team-selected-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-142331-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खो-खो प्रतियोगिता में होगी जिले की भागीदारी, टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खो-खो प्रतियोगिता में होगी जिले की भागीदारी, टीम चयनित
Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से 25 से 27 दिसंबर तक महिला वर्ष खो-खो स्टेट प्रतियोगिता जौनपुर में आयोजित होगी। इसके लिए गोरखपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। 12 सदस्यीय टीम में सात खिलाड़ी देवरिया स्टेडियम की हैं। 24 दिसंबर को टीम गोरखपुर से निकलेगी। पिछली बार गोरखपुर मंडल की टीम इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही थी, इस बार टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाली बेबी भारती, आंचल निषाद, तन्नू चौहान, प्रीति निषाद, ज्योति प्रसाद, दीक्षा भारती, अमृता कन्नौजिया का चयन महिला वर्ष खो-खो स्टेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनका चयन जिला व मंडलीय ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की फाइनल रुप से घोषित 12 सदस्यीय टीम में हुआ है। खो-खो की प्रशिक्षक शालिनी शर्मा ने बताया कि जिले की चयनित सातों खिलाड़ी महिला वर्ष स्टेट खो-खो की तैयारियों में जुटी हुई हैँं। पिछले वर्ष यह प्रतियोगिता मिर्जापुर में आयोजित हुई थी, इसमें गोरखपुर मंडल की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। इस बार गोरखपुर की पांच खिलाड़ी वहां पर एवं सात खिलाड़ी यहां अभ्यास कर रही हैं। 12 सदस्यीय टीम 24 दिसंबर को गोरखपुर से जौनपुर के लिए रवाना होंगी।