फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The District Magistrate distributed relief material among the disaster affected people.

Deoria News: जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का किया वितरण

Sun, 02 Jul 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate distributed relief material among the disaster affected people.
आपदा प्रभावितों की मदद करने में अग्रणी भूमिका रही रेडक्रॉस सोसाइटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की आपदा प्रभावितों की मदद करने में अग्रणी भूमिका रही है। आपदा प्रभावित लोगों की सहायता कर रेडक्रॉस सोसायटी ने सेवाभाव को चरितार्थ किया है। इसकी जितनी सराहना की जाए, कम है।
यह बातें जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को बरहज तहसील परिसर में राजस्व ग्राम गौरा कटइलवा के पांच अग्नि पीड़ित को रेडक्रॉस की तरफ से किचन सेट, हाइजीन किट, धोती, टी-शर्ट, साबुन इत्यादि सामग्री का वितरण के दौरान कही। डीएम ने कहा कि अग्निकांड पीड़ितों को रेडक्रॉस की ओर से दी जाने वाली मदद से उनका जीवन नए सिरे से शुरू करने में सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान की सराहना की। उप जिलाधिकारी बरहज योगेश कुमार गौड़ ने रेडक्रॉस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस की सबसे युवा वालंटियर आराध्या सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स-डे के अवसर पर रेडक्रॉस की तरफ से जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के मंडल को-ऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीपीओ कृष्णकांत राय, नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह, सोसायटी के आजीवन सदस्य हिमांशु सिंह, सुमित कुमार मिश्रा, साहू विशाल गुप्त, संतोष यादव, विवेक प्रताप सिंह, सत्यम यादव, ज्ञानेंद्र यादव, अधिवक्ता पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed