फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the young man from being hit by the current 1

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 09 Nov 2016 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 09 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man from being hit by the current 1
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। ट्रांसफॉर्मर में शॉर्टसर्किट की वजह से एलटी लाइन में हाईवोल्टेज करंट उतर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। वोल्टेज अधिक होने से टीवी, पंखा और फ्रिज सहित लाखों रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना, जिगिनीराजा गांव में इमिलिहा विद्युत उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई होती है। कई दिनों से गांव के ट्रांसफॉर्मर में खराबी थी। शिकायत विभाग से की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार को गांव के लोग रोजमर्रा के काम में जुटे थे, तभी लोग घरों में हाईवोल्टेज करंट उतरने की शिकायत करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान केबल पिघल गए, इलेक्ट्रानिक सामान जलने लगे। गांव के सुग्रीव टीवी देख रहे थे। उसने बोर्ड के स्विच को ऑफ करने की कोशिश की, तभी करंट की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। करंट की चपेट में आने से गांव के इंद्रमल और केशमती घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल लाया गया। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को मामले की जानकारी देकर बिजली को कटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गांव के जंगी सिंह, अमला, रामहरक, वकील, तूफानी, बाबूराम सहित गई घरों में रखे फ्रिज, पंखा, मोबाइल, टीवी सहित करीब चार लाख का सामान जल गया। मृतक सुग्रीव दो भाइयों में छोड़ा था। वह फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा था। एक भाई सेना में है। इस बाबत अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में गांव में बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है। संबंधित कर्मचारियों से ब्योरा तलब किया गया है। उसके बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed