फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The Death of Bandi Haqiq

Deoria News: बंदी हकीक की मौत की होगी मजििस्ट्रयल जांच

Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Death of Bandi Haqiq
देवरिया। जिला कारागार में बंद कुशीनगर निवासी 80 वर्षीय विचाराधीन बंदी हकीक अंसारी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। जेल प्रशासन ने इसके लिए सिफारिश की है। डीएम की ओर से मजिस्ट्रेट नामित किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इससे संबंधित रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भी भेजी जाएगी। हकीक की बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। उनके बेटे मेराज ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र के भटवा गांव निवासी हकीक अंसारी अपने भाई रफीक अंसारी के साथ धोखाधड़ी, कूटरचना और जमीन से जुड़े मामले में जिला कारागार में विचाराधीन बंदी था।
विज्ञापन

दोनों भाइयों पर पहले बेची गई जमीन को दोबारा बेचने का आरोप था। हकीक लंबे समय से उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed