फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The daughter-in-law presses the button of the EVM under the cover of a veil

घुंघट की ओट से बहुओं ने दबाया ईवीएम का बटन

Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law presses the button of the EVM under the cover of a veil
देसही देवरिया के बरवां मीर छापर बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : DEORIA
घुंघट की ओट से बहुओं ने दबाया ईवीएम का बटन
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान करने आई बहुओं में गजब का उत्साह दिखा। घुंघट की ओट से बहुओं ने ईवीएम का बटन दबाया। फिर बाहर आकर सेल्फी ली। साथ आईं सास भी बहुओं के उत्साह में भागीदार बनीं। कुछ बहुओं ने बताया कि जो प्रत्याशी और दल अच्छा लगा, उसके पक्ष में मतदान किया। कौन क्षेत्र के लिए बेहतर रहेगा, यह सोचकर ही वोट दिया।
रामपुर कारखाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय असना के बूथ पर मतदान करने पहुंचीं उर्मिला देवी ने मतदान के बाद सेल्फी प्वाइंट पर ली गई तस्वीर अपने पति को सेंड की। कंचन ने भी अपनी सास के साथ सेल्फी ली। बीआरडी पीजी के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची मेहड़ा की गीता ने बताया कि पति डेढ़ माह पूर्व गुजरात चले गए। उन्होंने कल शाम को कॉल करके कहा कि चुनाव में वोट डालने जरूर जाना। 20 मिनट से लाइन में लगी हूं। शहर से लगायत ग्रामीण इलाकों के कई बूथों पर बहुओं में इस तरह का उत्साह देखने को मिला। इस उत्साह के पीछे चुनाव आयोग की तैयारी को भी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारी ने इस बार बहुओं से शत-प्रतिशत मतदान कराने की तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी। बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मतदान के लिए जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया था। इन्हें वोट डालना क्यों जरूरी है, वोट डालने की प्रक्रिया, मतदान के लिए अभिलेख, वोटर क्रम संख्या आदि जानकारी लगातार दी जा रही थी। बहुओं व युवतियों के व्हाट्सएप नंबर लेकर मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्ट लगातार भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed