फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The crack in the approach road of Piedra bridge in the first rain

Deoria News: पिड़रा पुल के संपर्क मार्ग में पहली बारिश में आई दरार

Sat, 01 Jul 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The crack in the approach road of Piedra bridge in the first rain
पिड़रा पुल के एप्रोच में पहली बारिश में ही आई दरार
रतनपुर कटान पर धंसने लगा बोल्डर पिचिंग, जर्जर हालत देख दोआबावासियों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। मानसून की पहली बारिश ने दोआबा के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। पिड़रा पुल के संपर्क मार्ग में शनिवार सुबह फिर से दरार आ गई। पिछले साल पिड़रा पुल का एप्रोच कटने के कारण चार महीने तक मार्ग से आवाजाही बाधित हो गया था। पुल के एप्रोच में दरार को देख दोआबा के लोगों को फिर से आवागमन की चिंता बढ़ गई है, वहीं पचलड़ी बेलवा बांध पर रतनपुर गांव के पास हुआ बोल्डर पिचिंग दरकने लगा। जिससे कार्य की गुणवत्ता पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं।
रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर गोर्रा नदी के पिड़रा पुल से होकर लोगों का बनारस, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर जनपद आना-जाना लगा रहता है। पिड़रा पुल से करीब एक किलोमीटर आगे पचलड़ी के भागड़ा नाला के निर्माणाधीन पुल पर जलभराव से दो दिन से आवागमन बाधित है। लोगों को बंधे के रास्ते होकर गुजरना पड़ रहा है। पिड़रा पुल का संपर्क मार्ग पिछले साल सितंबर में कटने में चार महीने तक आवागमन ठप हो गया था। जिसे लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने दौरा किया। पुल के एप्रोच पर करीब 80 लाख रुपये से कटान रोधी कार्य कराया गया है, लेकिन बारिश शुरू होते ही एप्रोच पर पाटी गई मिट्टी में दरार आने लगी है। जिसे देख लोग सहमे हुए हैं। इस बार मार्ग से आवागमन ठप हुआ तो दोआबा के लोगों की दुर्दशा बढ़ जाएगी। गोर्रा नदी के किनारे पचलड़ी बेलवा बांध पर 11 करोड़ की लागत से बोल्डर और अपरन चिपिंग का कार्य कराया जा रहा है। नदी का कटान शुरू होते ही बोल्डर पिचिंग नदी की तरफ झुक गया है। जिसे देख सिंचाई विभाग शनिवार को आनन-फानन बोल्डर पिचिंग के बोल्डर दुरुस्त करने में जुट गया। बोल्डर पिचिंग धंसा तो गोर्रा नदी रतनपुर गांव के पास कटान कर 52 गांवों में तबाही मचाएगी। गांव वालों ने बोल्डर पिचिंग के कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

---------
निर्माण कार्य में धांधली का आरोप, अनशन की चेतावनी
कछार विकास मंच के नेता शब्बीर अहमद ने पिड़रा पुल के एप्रोच और रतनपुर गांव के समीप बोल्डर पिचिंग के कार्य में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से शिकायत कर कहा कि पिड़रा पुल का एप्रोच बनाने में जमकर लूट की गई है। करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी पहली बारिश में ही एप्रोच की मिट्टी में दरार आ गई। रतनपुर गांव के समीप बोल्डर पिचिंग खिसक रहा है। शासन और प्रशासन के लोग कार्य स्थल पर सिर्फ फोटो शूट कराने जाते है। गुणवत्ता विहीन कार्य के कारण कछार और दोआबा के लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है। उन्होंने एक सप्ताह में कार्य ठीक नहीं होने पर पिड़रा पुल पर आमरण अनशन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
बोल्डर पिचिंग और पिड़रा पुल के एप्रोच पर मरम्म्त और निर्माण कार्य लगातार जारी है। किसी भी सूरत में बंधा नहीं कटेगा और ना ही पिड़रा पुल से आवागमन प्रभावित होगा। पुल के एप्रोच पर कार्य चल रहा है।
नरेंद्र जाड़िया- एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed