{"_id":"57d046b14f1c1be90631868e","slug":"the-cooperation-in-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय दिलाने में करें सहयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय दिलाने में करें सहयोग
देवरिया
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला जज कृष्णकांत पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता न्यायपालिका का महत्वपूर्ण कड़ी है। बिना उनकी मदद के निर्णय करना आसान नहीं है। वादकारियों को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करना चाहिए। उक्त बातें जिला जज ने बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि न्यायालय की गरिमा और प्रतिष्ठा कायम रखने में अधिवक्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। अपर जिला जज तेज प्रताप ने कहा कि जज एक सीमा तक रहता है लेकिन वकील की कोई सीमा नहीं। समाज की समस्याओं को दूर करने में वकीलों को आगे आना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर राम त्रिपाठी ने कहा कि आज न्याय कैद में है। उसे मुक्त करवाना जरूरी हो गया है।
सिद्धेश्वर नाथ त्रिपाठी, सुभाष चंद्र राव और श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि वादकारियों की मदद ही सच्चा शपथ होगा। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता की हैसियत समाज में बड़ी होती है।
विज्ञापन
अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को जिला जज ने और अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मिश्र, सचिव अशोक सिंह, उपाध्यक्ष राजेश पांडेय और शत्रुमर्दन मिश्र, संयुक्त सचिव बृजेश सिंह और नथुनी गिरी, कोषाध्यक्ष सुरेश तिवारी, सदस्य गणों में ललिता प्रसाद यादव, लियाकत अली, सुभाष चंद्र पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, विनय मिश्र, दयाशंकर पाल, रमाशंकर, राम अशीष, अखिलेश, मारकंडेय लाल शामिल हैं। इस मौके पर जज साधना रानी ठाकुर, कालीचरन, अरविंद कुमार, राजेश तिवारी, बृजेश आदि मौजूद रहे।