फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The contractor left the road construction incomplete, pedestrians fell and got injured.

Deoria News: ठेकेदार ने सड़क निर्माण अधूरा छोड़ा, गिरकर घायल हो रहे राहगीर

Tue, 23 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The contractor left the road construction incomplete, pedestrians fell and got injured.
भटनी। नगर के पक्का पुल से रामलीला मैदान तक बनने वाले सड़क को अधूरा छोड़ने से राहगीर गिरकर घायल हो रहे है। इससे नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फोन कर लापरवाह ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। भटनी नगर के पक्का पुल से रामलीला मैदान तक दो करोड़ 80 लाख की लागत से टू लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण में कार्यदायी संस्था ने सड़क का निर्माण आधा करा भी दिया है लेकिन पिछले एक सप्ताह से बाजार मोड़ पर सड़क के अधूरा छोड़ने से हादसे अंदेशा बढ़ गया है। इशरी गुलजार वार्ड के सभासद मिथिलेश यादव ने बताया कि मोड़ पर सड़क के अधूरा छोड़ने से निर्माणाधीन सड़क के बाद अचानक गढ्ढा होने से दो पहिया व अन्य लोग गिरकर घायल हो रहे है। ठेकेदार से बात करने पर विभागीय दिक्कत होने की बात कही जा रही है। सभासद ने बताया इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता नवीन चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कर लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed