फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The condition of the dams indicates that the scene would be catastrophic if a flood were to occur.

Deoria News: बांधों के हालात बता रहे बाढ़ आई तो मंजर होगा भयावह

Fri, 07 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The condition of the dams indicates that the scene would be catastrophic if a flood were to occur.
तिघरा मराछी बांध पर जगह-जगह बने रेनकट्स और रैटहोल ।
रुद्रपुर। नदियों के जलस्तर के उतार-चढ़ाव के बीच बांधों की बदहाल हालात ने चिंता बढ़ा दी है। एकौना क्षेत्र के दोआबा के जर्जर बंधों की हालत देख लोग बाढ़ आने पर मंजर भयावह होने की आशंका में है। राप्ती और गोर्रा नदी के तटवर्ती बंधा रेनकट्स और रैट होल से छलनी हो गए हैं।
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बंधों के पास पहुंचा तो बंधे नदी के वेग को रोकने में अक्षम साबित होंगे। दोआबा वासी बरसात में भी बंधों के मरम्मत का काम पूरा नहीं होने पर सिंचाई विभाग की कार्य शैली पर सवाल उठा रहे हैं। राप्ती नदी पर स्थित तिघरा मराछी बंधा जगह-जगह पर जर्जर हो चुका है। बंधे पर मराछी, एकौना, भेड़ी, कोड़र, माझा नरायन और करहकोल गांव के पर रेन कट्स बने हुए है। बंधे पर बड़े-बड़े रैट होल करीब तीन माह से बने हुए हैं। बारिश शुरू होने के बाद बांधों की जर्जर हालत के कारण बाइक से भी गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नगवा छपरा बांध पर साही की मांद बनने से बंधा धंस रहा है। भिरवा, सचौली पटवनिया गांव के पास बंधे की हालत दयनीय देख ग्रामीणों में जलस्तर बढ़ने पर बांधा धंसने का भय बना है। दोआबा वासी वशिष्ठ यादव, सिंकदर यादव, राम प्रवेश साहनी, हरिकिशुन, दीनदयाल आदि ने कहा कि बंधे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। सिंचाई विभाग संभावित बाढ़ को लेकर सब दुरुस्त रहने का दावा कर रहा है, जबकि धरातल पर स्थिति चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू होने के बाद भी बंधे दुरुस्त नहीं कराए गए। जिम्मेदार अधिकारियों ने कछार और दोआबा के 116 गांवों को डूबाने की तैयारी कर ली है। इस बावत सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हिमांशु कुमार ने कहा कि बंधों के रेन कट्स भरे जा रहे हैं। सिंचाई विभाग लगातार बांधों पर काम कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed