{"_id":"67896ec4a2e4e9b4c80e3819","slug":"the-condition-of-parth-injured-in-gorakhpur-accident-deteriorated-he-is-fighting-for-life-on-ventilator-deoria-news-c-208-1-deo1004-145002-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गोरखपुर हादसे में घायल पार्थ की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर लड़ रहा मौत से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गोरखपुर हादसे में घायल पार्थ की हालत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर लड़ रहा मौत से जंग
Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर के असुरन चौराहे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार गोलंबर से जा टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक सहित एक युवती की गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल एक युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वह वेंटिलेटर पर जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहा है। वहीं युवती की हालत भी गंभीर है, जबकि दो युवकों की स्थिति पहले से बेहतर है। सड़क हादसे में घायल पार्थ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर हादसे में मृत आमिर लारी के शव को दफना दिया गया।
शहर के भटवलिया चौराहा निवासी जीत शाही (34), मोहन रोड निवासी सिद्धार्थ शर्मा (30), सिविल लाइन के पार्थ शुक्ला (34) व मोतीलाल मार्ग के रहने वाले आमिर लारी (35) मंगलवार की देर शाम गोरखपुर घूमने गए थे। जहां से रात करीब 1.15 बजे कार से देवरिया लौट रहे थे। गोरखपुर के असुरन चौराहा पर कार अनियंत्रित होकर सीधे गोलंबर से जाकर टकरा गई। इसमें आमिर लारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक युवती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोरखपुर में इलाज के बाद पार्थ शुक्ला को वेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पार्थ की स्थिति देख उसके परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे में घायल युवती की भी हालत चिंताजनक है। उसका गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल जीत शाही व सिद्धार्थ शर्मा की स्थिति पहले से बेहतर है।