फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The college attendant going home was beaten up by the elders, his condition is critical.

Deoria News: घर जा रहे कालेज के परिचारक को मनबढ़ों ने पीटा, हालत नाजुक

Tue, 24 Oct 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The college attendant going home was beaten up by the elders, his condition is critical.
परिचारक पर हुए हमला से नाराज मठ के महंत अभयानंद गिरी पुलिस से वार्ता करते हुएफोटो क्रेडीट स्वयं
घर जा रहे कालेज के परिचारक को मनबढ़ों ने पीटा, हालत नाजुक
विज्ञापन


दो नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

घटना से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। सामान की खरीदारी कर घर जा रहे नगर के एक कालेज के परिचारक को मनबढ़ों ने रास्ते में रोक पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों को देख आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलवस्था में परिचारक को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। उधर पीड़ित ने तीन नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने व चैन छीनने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी हरेराम यादव नगर के स्वामी देवानंद पीजी कालेज में परिचारक हैं। सोमवार को शाम आठ बजे के करीब सब्जी की खरीदारी कर बाइक से घर जा रहे थे। अभी लार भाटपाररानी मार्ग पर गांधी मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी बीच रास्ते मे खड़े होकर कुछ मनबढ़ युवक कार आपस में टकराने को लेकर बहस कर रहे थे। इस पर परिचारक ने युवकों को आपस में विवाद नहीं करने की बात कह शांत रहने को कहा। यह बात मनबढ़ों को नागवार लगी। वह अभी कुछ समझ पाते कि मनबढ़ लाठी, डंडे से हमला कर दिए। सरेराह होती पिटाई से चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों को भी मनबढ़ों ने दौड़ा दिया।
विज्ञापन

वहीं पिटाई से घायल हुए परिचारक लहूलुहान होकर सड़क के किनारे पड़े रहे। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी युवक भाग निकले। इसके बाद पुलिस घायल परिचारक को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार हुआ। उधर घटना से गुस्साए आस पास के लोगों ने आरोपितों पर कार्रवाई करने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। यह देख पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद लोग शांत हुए।प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


----
घायल परिचारक का मठ के महंत ने जाना हाल

परिचारक पर हुए सरेराह हमला की जानकारी पर मठ के महंत स्वामी अभयानंद गिरी जी महाराज देर शाम सीएचसी लार पहुंचे। यहां उन्होंने परिचारक का हाल जाना। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौ धरी से घटना में शामिल हमलावरों को जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed