{"_id":"57c864b04f1c1b3d782cbb0f","slug":"the-cm-will-be-honored-teacher-offak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक आफाक को सीएम सम्मानित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक आफाक को सीएम सम्मानित करेंगे
देवरिया
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया में बच्चों के साथ शिक्षक आफाक अहमद।
- फोटो : नीलांबुज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बेस्ट स्कूल अवॉर्ड में चयनित प्राथमिक विद्यालय रावतपार अमेठिया के प्रधानाध्यापक आफाक अहमद शिक्षक दिवस के दिन सीएम के हाथों सम्मानित होंगे।
इसके अलावा 1.20 लाख का पुरस्कार भी दिया जाएगा। जनपद का यह इकलौता परिषदीय विद्यालय है जो शासन के तरफ से तय किए गए मानक को पूरा किया था। उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में एक परिषदीय विद्यालय को बेस्ट स्कूल अवॉर्ड में चयन करना था। देवरिया जिले में प्राथमिक विद्यालय रावतपार को छोड़ कोई भी विद्यालय शासन के तरफ से तय किए गए मानक को पूरा नहीं कर रहा था।
तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्र ने इस विद्यालय का चयन कर फरवरी माह में इसकी रिपोर्ट शासन को भेजा। शिक्षक दिवस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आफाक अहमद को सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया गया है।
शासन के तरफ से जारी हुए पत्र में कहा गया है कि जनपद के सभी बेस्ट स्कूल अवॉर्ड के प्रधानाध्यापकों को सीएम अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे और 1.20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देंगे। इसकी जानकारी होते ही जनपद के सभी परिषदीय शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद के शिक्षकों के लिए यह गौरव की बात है।