{"_id":"58235e054f1c1bc932b38ee5","slug":"the-closure-of-large-resembled-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी नोट बंद होने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी नोट बंद होने से मची अफरातफरी
देवरिया
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहर के एटीएम में बुधवार को ताले लटके रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। 500 और 1000 के नोट बंद होने की घोषणा के बाद नगर और देहात में अफरातफरी मच गई है। रेलवे, रोडवेज और प्राइवेट अस्पताल ने भी 500 और 1000 के नोट लेने से इंकार कर दिया है। रुपये रहने के बावजूद लोग अपनी जरूरत का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं।
कई जगहों पर नोंकझोंक देखने को मिली। सिविल लाइंस में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा होने से लंबा जाम लगा गया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने पेट्रोल खरीदे। बुधवार को बाजार का अजीब नजारा देखा गया। कई दुकानों पर भीड़ देखने को मिली तो कहीं सन्नाटा था। वजह साफ था, 500 और 1000 के नोट लेने वाले कमाई कर रहे थे तो इंकार करने वाली दुकानों पर सन्नाटा पसरा था। वहां इक्का दुक्का लोग ही खरीदारी करने आ जा रहे थे। सिविल लाइंस की कई मेडिकल स्टोर वाले शटर गिराए हुए थे।
ग्राहकों ने बताया कि मेडिकल स्टोर वाले कह रहे हैं कि फुटकर लेकर आने वाले को दवा दी जाएगी। सब्जी मंडी में किराना दुकानों पर भी 500 और 1000 के नोट लेने से दुकानदार मना कर रहे थे। कई दुकानदारों ने फुटकर का इंतजाम कर लिया था, लेकिन ग्राहक 500 और 1000 के नोट लेकर अधिक ग्राहकों के आने से उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहे हैं। कुछ पंप पेट्रोल दे रहे हैं, लेकिन इस शर्त पर की 500 या 1000 के पेट्रोल लेने होंगे, उनके पास छुट्टे नहीं हैं।