{"_id":"69bc67ad0be0d2ed8408ace9","slug":"the-clerk-is-not-sending-the-brick-with-the-money-and-is-bent-on-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1019-177339-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुंशी रुपये लेकर नहीं भेज रहा है ईंट, मारपीट पर है उतारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुंशी रुपये लेकर नहीं भेज रहा है ईंट, मारपीट पर है उतारू
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में स्थापित ईंट भट्ठे के मुंशी पर रुपये लेकर ईंट नहीं भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि चार ट्राॅली का रुपये जमा किया गया और दो ट्राॅली ईंट आया है। बाकी रुपये या फिर ईंट मांगने पर मुंशी और मालिक टालमटोल करते हुए मारपीट करने पर उतारू है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी छबिलाल साहनी का कहना है कि गांव के ईंट भट्ठे के मुंशी को छह माह पहले लेजाकर पचास हजार रुपये दिया और कहा कि चार ट्राॅली ईंट भेजवा दीजिएगा। हालांकि मुंशी ने सिर्फ दो ट्राली ही ईंट भेजवाया। इसके बाद जब भी ईंट के लिए भट्ठे पर जा रहा हूं तो मुंशी मालिक के पास और मालिक मुंशी के पास भेजकर टालमटोल कर रहे है। अब न तो रुपये लौटा रहे है और न ही ईंट देने को तैयार है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।