फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The children saw the world of stars with their own eyes.

Deoria News: बच्चों ने अपनी आंखों से देखी तारों की दुनिया

Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The children saw the world of stars with their own eyes.
देवरिया। नेहरु प्लेनेटोरियम सेंटर मुंबई के व्याख्याता एस. नटराजन सोमवार की शाम देवरिया पहुंचे। वह सीधे राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में पहुंचकर बच्चों को खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी को खेल के मैदान में ले जाकर टेलीस्कोप से ग्रहों को दिखाया। हालांकि आकाश में हल्की धुंध से केवल शनि ग्रह को ही बच्चे देख पाए। मंगलवार और बुधवार की शाम को भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


जीआईसी सभागार में केंद्रीय विद्यालय देवरिया और केंद्रीय विद्यालय चेरो के साथ नवोदय विद्यालय मेहड़ा पुरवां और राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं सभागार में खगोलविद एस. नटराजन की प्रतीक्षा कर रहे थे। नटराजन बच्चों से रूबरू होते ही खगोलीय पिंडों के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिए। उन्होंने सबसे पहले आकाश गंगा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सौर मंडल के बारे में बताया। सूर्य के गुणधर्म और इसके तापमान के बारे में जानकारी दी। आकाशगंगा में सूर्य की स्थिति और इसके सभी आठ ग्रहों के बारे में जानकारी दी। इन ग्रहों के वायुमंडल और तापमान के बारे में बताया। साथ ही सभी ग्रहों के उपग्रहों के बारे में जानकारी दी। एस. नटराजन ने बच्चों से कई प्रश्न पूछे। बच्चों ने उसका उत्तर दिया। इसके बाद खगोलविद ने बच्चों को प्रश्न पूछने का अवसर दिया। इस पर बच्चे उत्साहित होकर कई प्रश्न पूछे। सभी का नटराजन ने शानदार जवाब दिया। इसके बाद वह बच्चों को लेकर खेल के मैदान में पहुंचे। यहां पर अपने साथ लाए टेलीस्कोप से ग्रहों को दिखाने का प्रयास किया, लेकिन वायुमंडल में छाई हल्की धुंध से ग्रह दिखाई नहीं दे रहे थे। बड़ी मुश्किल से उन्हें शनि ग्रह नजर आया। यह भी बहुत स्पष्ट नहीं था। उन्होंने कतार में खड़े छात्र-छात्राओं में से एक-एक बच्चे को बारी-बारी से बुलाकर शनि ग्रह को दिखाना शुरू किया। बच्चे उत्सुकता से टेलीस्कोप से ग्रह देखते हुए जिज्ञासा भरे प्रश्न नटराजन से पूछते जा रहे थे। नटराजन बच्चों के सवालों के जवाब देते रहे। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, डीसी सुदीप पांडेय, असीम चौधरी, डीके मौर्य, शिवगतुल्लाह, प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed