{"_id":"698cd0c38c6afadaf208e6e9","slug":"the-cattle-were-taken-to-sell-the-pickup-found-at-the-cattle-fair-in-chhapia-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-174670-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छपिया के पशु मेले में मिली पिकअप बेचने के लिए ले गए थे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छपिया के पशु मेले में मिली पिकअप बेचने के लिए ले गए थे गोवंश
Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी डीह चौराहे पर पशु लदी गाड़ी के गुजरने और चौराहे पर सो रहे सुरक्षाकर्मी का वीडियो वायरल होने के मामले की सीओ रुद्रपुर ने जांच की। पुलिस का दावा है कि पिकअप पर लदे गोवंश गोरखपुर के छपिया पशु मेले में बेचने के लिए भेजी गई थीं।
ड्यूटी के दौरान सो रहा सुरक्षाकर्मी होमगार्ड विभाग का जवान है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड विभाग को लिखा जाएगा।
मंगलवार की भोर में एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो पचलड़ी चौराहे का था। इसमें गोरखपुर के नंबर प्लेट वाली एक पिकअप पर लदे गोवंश दिख रहे हैं। इससे संबंधित दूसरे वीडियो में सड़क के किनारे चारपाई पर एक सुरक्षाकर्मी कंबल ओढ़कर सोते हुए दिख रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एसपी संजीव सुमन ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ रुद्रपुर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।
सीओ रुद्रपुर हरेराम ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला है कि पिकअप पर लदे पशु एकौना थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी अंकुर तिवारी के हैं। बताया गया कि पिकअप भी उन्हीं का है और वे पशुओं को गोरखपुर के छपिया मेले में भेजे थे। इसकी जानकारी होने पर एकौना थाने के एसआई प्रेमशंकर दुबे और सिपाही धनंजय कुमार ने छपिया जाकर जांच की। वहां पिकअप पशु बाजार में खड़ी मिली।
विज्ञापन
सीओ का दावा है कि पुलिस ने छपिया पशु मेला पहुंचकर कागजातों की जांच की। वहां सभी गोवंश भी पाए गए और गाड़ी के कागजात भी दुरुस्त मिले। पशु तस्करी का मामला नहीं मिलने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में पाया गया है कि पिकअप रात में पचलड़ी चौराहे पर खड़ी थी।
इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं ड्यूटी पर सो रहे होमगार्ड हरिकेश मौर्या के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है।