फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The car collided with the divider and overturned, one died

Deoria News: कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, एक की मौत

Mon, 07 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The car collided with the divider and overturned, one died
श्रेयांश की फाइल फोटो
देवरिया। गोरखपुर से फ्रेंडशिप डे मनाकर घर लौट रहे चार दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराकर झगहां थाना क्षेत्र के अंसारी टोला के पास पलट गई। इसमें कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के साकेत नगर मोहल्ला निवासी श्रेयांश (20), राहुल (25), शुभम (25) व राजा (26) वर्ष निवासी जलकल रोड कार से फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए रविवार को गोरखपुर गए थे। हंसी-खुशी के साथ चारों रात में करीब ढाई बजे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर अंसारी टोला के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी मोतीराम अड्डा स्थित पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मेडिकल कालेज गोरखपुर भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। यहां पर श्रेयांश की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर चले आए और सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम जब शव श्रेयांश के घर पहुंचा तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन


फ्रेंडशिप डे के ही दिन बिछड़ गया जिगरी दोस्त श्रेयांश
देवरिया। चारों युवक काफी गहरे दोस्त थे। उन्हें क्या पता था कि फ्रेंडशिप डे की रात उनकी जोड़ी बिछड़ जाएगी। यह सोचकर घायल तीनों दोस्त रो पड़ रहे थे। इसके साथ ही साकेत नगर मोहल्ले के भी दोस्त श्रेयांश को याद कर रो पड़ रहे थे। जबकि मां प्रेमशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पिता श्याम सुंदर तो बेटे की याद में अचेत होकर गिर जा रहे थे। बड़ा भाई बेसुध पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed