फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bullies entered another village

Deoria News: दबंगों ने दूसरे गांव में घुसकर महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 08 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The bullies entered another village
महुआडीहा गांव में दिया घटना को अंजाम, पांच लोग घायल, पुलिस तैनात
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव में शनिवार की शाम को दूसरे गांव के दर्जनों युवकों लाठी-डंडे से लैस होकर धावा बोल दिया। महिलाओं व बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद भाग गए। मामला बोलेरो से ठोकर लगना बताया जा रहा है। घटना में पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पुलिस तैनात की गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हरफोड़ा गांव के कुछ युवक बोलेरो से महुआडीहा गांव में गए थे। इस दौरान बोलेरो से किसी को ठोकर लग गई। इस पर गोपाल कुशवाहा के परिवार के लोगों ने चालक को बुरा-भला कहा था। इस बात से नाराज चालक गांव गया और इसकी जानकारी दी। यह बात सुनते ही हरफोड़ा गांव के 20 से 25 युवक लाठी-डंडा लेकर महुआडीहा गांव पर धावा बोल दिया। गोपाल कुशवाहा के परिवार के सदस्यों की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर फरार हो गए।
विज्ञापन

इसमें गोपाल कुशवाहा, धवल कुशवाहा, शिवशंकर मल्ल की पत्नी, धवल की पत्नी, गोपाल की पत्नी को गंभीर चोटें लगी हैं। सभी लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। तनाव जैसी बात नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
बाइक खड़ा करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक घायल

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में दरवाजे पर बाइक खड़ा करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक युवक घायल हो गया। लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी लार पहुंचाया।

गांव के जगजीत गोंड पुत्र नगीना गोंड के दरवाजे पर दो दिन पहले पड़ोसी ने अपनी बाइक खड़ी कर दी। घर वाले बाइक हटाने के लिए कहने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी व गाली-गलौज होने लगीद्ध लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इस घटना को लेकर शनिवार की शाम दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें जगजीत गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed