फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The brothers were surrounded and beaten by miscreants on the road.

Deoria News: सगे भाइयों को मनबढ़ों ने रास्ते में घेरकर पीटा

Sat, 18 Apr 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 18 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The brothers were surrounded and beaten by miscreants on the road.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे से मजदूरी कर घर लौट रहे दो सगे भाइयों को बगल गांव के कुछ मनबढ़ों ने रास्ते में घेरकर पीटा दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर चार दिन के अंदर हमलावरों ने दो बार वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है हमलावरों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद हमलावर लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के चकिया शुक्ल निवासी अजय प्रसाद के बेटे मनीष प्रसाद और सतीश कुमार शुक्रवार को मगहरा चौराहे पर मजदूरी करने गए थे। शाम को घर लौटते समय नरगा गांव के पास कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को घेर लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने दोनों की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले भी हमलावरों ने रास्ते में घेरकर दोनों भाइयों को मारापीटा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही रही थी, तब तक हमलावरों ने फिर से वारदात को अंजाम दे दिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed