फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The brother who came to complain about molestation was beaten up by miscreants, case filed against five

Deoria News: छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे भाई को मनबढ़ों ने पीटा, पांच पर केस

Sun, 19 Jan 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The brother who came to complain about molestation was beaten up by miscreants, case filed against five
तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी के मामले में शिकायत करने गए भाई को मनबढ़ों ने मारपीट पर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ बगल के गांव का ही एक युवक बार-बार छेड़खानी कर परेशान कर रहा था। युवती अपने परिजनों से आप बीती बताई तो उसका भाई शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा। इस बात को लेकर आरोपी युवक के परिजन आग बबूला होकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी, इस दौरान युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने रियाज समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दबिश देकर देर शाम आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed