फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bridge will connect UP and Bihar... the distance will be reduced by 25 km

Deoria News: यूपी-बिहार को जोड़ेगा पुल... 25 किमी कम होगी दूरी

Sat, 17 May 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The bridge will connect UP and Bihar... the distance will be reduced by 25 km
भटनी। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के चखनी घाट स्थित खनुआ नदी पर पुल यूपी-बिहार को सीधे जोड़ेगा।
विज्ञापन

16 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से पांच पाये वाला 107 मीटर लंबा पुल बनना शुरू हो गया है। यह सेतु उत्तर प्रदेश को बिहार से सीधे जोड़ेगा, जिससे दोनों राज्यों के लगभग सैकड़ों गांवों को सीधा फायदा मिलेगा।
इसको पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2026 तय की गई है। अब तक लोग जान जोखिम में डालकर लकड़ी के अस्थायी पुल से नदी पार करते थे, लेकिन इस पुल के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दूरी भी काफी कम हो जाएगी। पुल निर्माण से क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी। यूपी और बिहार के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी सशक्त होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। पुल निर्माण कार्य के शुभारंभ से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा के प्रयासों से पुल का निर्माण हाे रहा है। भटनी थाना क्षेत्र के चखनी घाट स्थित खनुआ नदी पर लोग स्थायी पुल निर्माण के लिए लगातार मांग कर रहे थे। हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यह मुख्य चुनावी मुद्दा बनता था, लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद जनप्रतिनिधि इसे भूल जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed