फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of the youth who jumped from the bridge was found

Deoria News: पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला

Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth who jumped from the bridge was found
सलेमपुर। नदावर घाट पुल मंगलवार को नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बुधवार को मिला। मंगलवार को पुलिस देर रात तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चल सका था। बुधवार की दोपहर युवक का शव कस्बा सलेमपुर गांव के पास पानी की टंकी स्थित छोटी गंडक नदी में दिखा। गांव वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सलेमपुर-मझौली मार्ग स्थित नदावर घाट पुल से मंगलवार की शाम एक युवक ने छलांग लगा दी थी। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी। काफी तलाश करने के बावजूद युवक का पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर छोटी गंडक नदी में कस्बा सलेमपुर गांव स्थित पानी टंकी के पास युवक का शव लोगों ने देखा। मौके पर पहुंची कोतवाली ने पुलिस शव का पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि युवक नदी से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। युवक के पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed