{"_id":"6a10a500505beca7f90ea994","slug":"the-body-of-a-young-man-who-left-home-after-receiving-a-phone-call-was-found-hanging-deoria-news-c-208-1-deo1016-182510-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फोन आने पर घर से निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फोन आने पर घर से निकले युवक का फंदे से लटका मिला शव
Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
लार। थाना क्षेत्र के चौरडीहा गांव में देर रात फोन आने के बाद घर से निकले एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह गांव से दो किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित एक व्यक्ति के घोठे पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनयुवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, मामले में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
परिजनों के मुताबिक, चौरडीहा गांव निवासी हिमांशु कुमार (23) पुत्र गोरख प्रसाद हैदराबाद में रहकर एक कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले रिश्तेदार की शादी में शरीक होने घर आया था। तब से यहीं रह रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को गांव के एक दोस्त के साथ एक शादी कार्यक्रम में गया था। दोनों रात नौ बजे के करीब लौटने के बाद अपने-अपने घर चले गए।
देर रात हिमांशु के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बुलाया। इस पर वह बनियान और गमछा पहनकर घर से निकल गया। सुबह सोकर उठे परिजनों ने देखा तो वह कमरे में नहीं था। इसी बीच लोगों ने घोठे पर पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ शव देखा। पास में मोबाइल और गमछा नीचे गिरा हुआ था।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हिमांशु के रूप में उसकी शिनाख्त की। मौत की खबर मिलते ही चीख पुकार मच गई। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत की खबर से मां आशा देवी दहाड़े मारकर चीख रही थी। छोटे बेटे की मौत से पिता गमजदा हैं। भाई-बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।
...
मोबाइल खोलेगा राज, किसके बुलाने पर घर से निकला था हिमांशु
दोस्त के साथ शादी में शरीक होने के बाद हिमांशु घर लौट आया। परिजनों के मुताबिक, वह कमरे में सो रहा था। इसी बीच रात करीब 11 बजे किसी का फोन आया। उसके बुलाने पर मां से जल्द वापस आने की बात कहकर चला गया। परिजन उसका इंतजार कर रहे थे, मगर वह नहीं लौटा। मौके से पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस सीडीआर खंगाल रात में फोन कर किसने बुलाया, इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।