फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a woman who had gone to guard her field was found in a hut.

Deoria News: खेत की रखवाली करने गई महिला का शव झोपड़ी में मिला

Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman who had gone to guard her field was found in a hut.
- भागलपुर कस्बे की निवासी थी महिला, पैर में चोट के निशान, नाक से निकल रहा था ब्लड
विज्ञापन

- बलिया उत्तर गांव के दक्षिण नदी के रेत की घटना



भागलपुर। सरयू की रेत में सब्जी की खेत की रखवाली करने गई एक महिला का शव खेत में बनी झोपड़ी में मिला। महिला के चेहरे और पैर में चोट के निशान थे, जबकि, नाक से ब्लड आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी शजमा (50) पत्नी रहादत बलिया उत्तर गांव के पश्चिम सरयू की रेत में सब्जी, खीरा, ककड़ी, तरबूज की खेती की है। शनिवार को मृतका के पति और पुत्र सुबह सब्जी और खीरा ककड़ी लेकर लार थाना क्षेत्र के बिरनी गांव में बेचने के लिए गए थे। खेत की रखवाली के लिए महिला सुबह चली गई। पुत्र शाहिल जब सब्जी बेचकर आया तो किसी ने सूचना दी कि तुम्हारी मां खेत के झोपड़ी में बेहोश पड़ी है।
विज्ञापन

शाहिल ने बताया कि जब मौके पर पहुंचा तो अचेत अवस्था पड़ी थी। लोगों की मदत से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने शजमा को मृत घोषित कर दिया। महिला के चेहरे और पैर में चोट के निशान थे ,नाक से ब्लड आया था। सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के दो पुत्र शकील (18) और शाहील (15) और तीन बेटियां हैं। जिनमें दो की शादी हो चुकी है। मां की मौत की खबर सुनकर बेटियों के साथ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
मईल थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि नदी के किनारे झोपड़ी से एक महिला का शव मिला पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed