{"_id":"67d5d7a0fde8c1df32047c8d","slug":"the-body-of-a-prd-jawan-reached-the-village-pradhan-sangh-staged-a-sit-in-protest-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-149301-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीआरडी जवान का शव पहुंचा गांव, प्रधान संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीआरडी जवान का शव पहुंचा गांव, प्रधान संघ ने दिया धरना
Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित पैना-रामजानकी मार्ग के कान्हा गोशाला के निकट होली से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार की शाम पहले से घात लगाये बाइक सवार मनबढ़ों ने सिसईंगुलाब राय निवासी प्रधान पति और पीआरडी के जवान चंद्रभान यादव 50 पुत्र रामअवध यादव को मारपीट कर घायल कर दिया।
जिससे उनकी बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। त्योहार के दिन उनका शव गांव पहुंचने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधान संघ और ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद देर रात मेहियवां के निकट प्रधान पति का दाह संस्कार कर दिया गया। पीआरडी के जवान की हत्या को लेकर लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद पीआरडी के जवान और प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभान यादव का शव गांव लाया गया। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि घर में रोना-पिटना मच गया। पत्नी राधिका देवी दहाड़ें मारने लगीं। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। चंद्रभान की हत्या से नाराज लोग अंतिम संस्कार की जगह शव रखकर धरने पर बैठ गए। ऐहतियात को लेकर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी, सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव, स्थानीय पुलिस के अलावा भलुअनी, खुखुंदू, मदनपुर आदि जगहों की फोर्स बुला ली गई थी।
लोग हत्यारों की गिरफ्तारी, कड़ी सजा दिलाने के साथ मुआवजे आदि मांग कर रहे थे। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के चलते अधिकारियों के पसीने छूट रहे थे। कोई कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हाे रहा था। करीब ड़ेढ़ घंटे बाद जाकर धरना समाप्त हुआ। गांव में पुलिस बल तैनात कर किया गया है। मौके पर पीडी तिवारी, गिरेंद्र प्रताप यादव, राजेश यादव, संजय यादव, कमलेश यादव, पदमाकर मिश्र, दिग्विजय यादव, गामा यादव आदि मौजूद रहे। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान संघ और ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। देर रात बरहज के मेहियवां नदी तट पर दाह-संस्कार करा दिया गया।