{"_id":"686ac63115301e730e0ce964","slug":"the-body-of-a-boy-who-drowned-in-the-chhoti-gandak-river-was-found-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-157678-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक नदी में डूबे बालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक नदी में डूबे बालक का शव मिला
Mon, 07 Jul 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के पास स्थित छोटी गंडक नदी में शनिवार को स्नान के दौरान डूबे बालक रेशान का शव रविवार को बाढ़ राहत दल ने खोज लिया। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई।
रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव का 12 वर्षीय रेशान शेख पुत्र इरफान शनिवार की शाम को कुछ साथियों के साथ नौतन हथियागढ़ में छोटी गंडक नदी में स्नान करने गया।
स्नान के दौरान रेशान गहरे पानी में फिसल गया था। यह देख साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर बचा नहीं पाए। साथियों ने घर जाकर परिवार वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे घर वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से नदी में बालक की तलाश कराई, मगर सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
रविवार को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के बाढ़ एवं राहत बचाव दल के जवान प्लाटून कमांडर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में नदी में कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम को हादसा स्थल से करीब तीन सौ मीटर आगे शव को खोज लिया। रेशान की मौत से पिता इरफान, माता शनीमा, बड़े भाई निसार, छोटे भाई सूफियान, इसरार और बहन साइन का रो-रोकर बुरा हाल है।