फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The BJP came down in a field in honor of daughter

बिटिया के सम्मान में भाजपा उतरी मैदान में

Sat, 23 Jul 2016 10:18 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
The BJP came down in a field in honor of daughter
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बसपा सुप्रीमो मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी के बाद पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की बेटी के खिलाफ बसपा के प्रदर्शन में अपमानजनक टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेताओं ने शनिवार को बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला जलाया और सिविल लाइंस में प्रदर्शन कर किया। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में पदाधिकारी सुभाष चौक पर सुबह करीब 11 बजे एकत्र हुए। बसपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला जलाया और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में उतरी है। बसपा मुखिया मायावती और उनके पार्टी के नेताओं ने दयाशंकर सिंह की बहन-बेटी और पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं। भाजपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने अभद्र टिप्पणियां करने वालों को गिरफ्तार करने, दयाशंकर सिंह के परिवारवालों की सुरक्षा बढ़ाने, बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को विधानमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी और प्रमोद सिंह, विजय दुबे, अनिरुद्घ मिश्र, रविंद्र प्रताप मल्ल, रामधनी गौंड, श्रवण, अजय दुबे, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, डॉ. सत्यप्रकाश मणि, दुर्गेश पांडेय, बंधु उपेंद्र सिंह, रामदास मिश्र, अरुण सिंह, ब्रह्मा यादव, संजय राव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed