फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The birth anniversary of the 24th Tirthankar Mahavir Swami was celebrated with great pomp

Deoria News: धूमधाम से मनाई गई 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती

Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of the 24th Tirthankar Mahavir Swami was celebrated with great pomp
- खुखुंदू जैन मंदिर में पहुंचे समाज के अनुयाइयों ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन
विज्ञापन

फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती बृहस्पतिवार को खुखुंदू जैन मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई गई। जैन समाज के अनुयाइयों ने पहले भगवान की प्रतिमा पर पंचामृत से अभिषेक किया। फिर अष्ट द्रव्य से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली होने से काकंदी नगरी खुखुंदू का नाम देश-विदेश में विख्यात है। यहां जैन मंदिर परिसर में स्थापित 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाई। इस दौरान अनुयाइयों ने भगवान की मनमोहक प्रतिमा पर सबसे पहले दूध, दही, घी, इच्छुरस (गन्ने का रस), नारियल से पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया।
विज्ञापन

इसके बाद अष्ट द्रव्य से भगवान महावीर स्वामी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर मंगल आरती की गई। मंदिर के प्रबंधक बसंत लाल जैन और पुजारी प्रदीप कुमार जैन ने बताया कि नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली होने से उनके जन्म कल्याणक महोत्सव पर कई प्रांतों सहित विदेश से भी समाज के लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं, मगर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर समाज के लोगों का बहुत कम आना होता है। फिर भी भगवान की जन्म जयंती विधि-विधान पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर डाॅ. अभिषेक सिंह, डाॅ. अनोखी शाह, हेमलता जैन, शिल्पी जैन, अनेकांत जैन, अरिहंत जैन, अमन जैन, नमन जैन, डाॅ. विनय गुप्ता, डाॅ. कन्हैया, डाॅ. अंजना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed