{"_id":"67b22daf1e78a8749e0fbd3c","slug":"the-biggest-forest-mafia-in-the-district-is-badar-deoria-news-c-208-1-deo1004-147336-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले का सबसे बड़ा वन माफिया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले का सबसे बड़ा वन माफिया जिला बदर
Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक वन और शराब माफिया पर एडीएम न्यायालय से जिला बदर की कार्रवाई की गई है। दोनों पर संगठित अपराध में केस चल रहा था। दोनों के खिलाफ लकड़ी व शराब की तस्करी के मामले में कई जिलों में तीन दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, रामलक्षण चौकी क्षेत्र के शिवपुर पडरही का रहने वाला रमाशंकर निषाद उर्फ गेल्हन वन माफिया है। उस पर चार जिलों में लकड़ी की तस्करी, पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास सहित तीन दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। गैंगस्टर कोर्ट ने उसे छह माह के लिए जिला बदर किया है। रविवार को स्थानीय पुलिस ने वन माफिया को महराजगंज कोतवाली को सुपुर्द कर दिया। अब वह देवरिया जिले की सीमा से बाहर रहेगा।
वहीं पुलिस ने भरोहिया निवासी गुड्डू यादव पर भी जिला बदर की करवाई की है। उसे बलिया जिले के उभाव थाने में भेजा गया है। गुड्डू पर अवैध शराब बनाने व शराब की तस्करी करने का आरोप है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जिला बदर किया गया है। उसके खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में कोतवाल रतन कुमार पांडेय ने कहा कि दोनों अपराधी जिले से बाहर कर दिए गए हैं।