फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The audience was moved by the story of Narada's attachment at the Vishnu Mahayagna

Deoria News: विष्णु महायज्ञ में नारद मोह कथा सुन दर्शक भावविभोर

Tue, 24 Feb 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the story of Narada's attachment at the Vishnu Mahayagna
श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ की पूजा करते कृषि मंत्री - फोटो : 1
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइरीपट्टी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में सोमवार को नारद जी के प्रसंग का भावपूर्ण व प्रेरणादायी वर्णन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं भी दीं। वही वृंदावन से आए संत मनमोहन दास ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से नारद प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नारद मुनि भक्ति और ज्ञान के प्रतीक हैं, जिन्होंने लोककल्याण के लिए सदैव भगवान विष्णु का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई। वहीं 24 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से एक बजे तक व शाम सात बजे से 10 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed