फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The atmosphere of joy turned into mourning in an instant.

Deoria News: खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया

Tue, 30 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of joy turned into mourning in an instant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। लहछुआं गांव में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। मां की पूजा-अर्चना को लेकर लोगों में उत्साह था।
सोमवार सुबह मां के जयकारे लगाते हुए लोग नर्वदेश्वर घाट पहुंचे पर कुछ ही पलों में सारी खुशी मातम में बदल गई। गांव के तीन बच्चों के एक साथ नदी में डूबने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि दशहरा पर्व पर प्रत्येक वर्ष लहछुआं में मूर्ति स्थापना में विवेक, रणजीत, चंद्रशेखर बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। इस बार की तैयारी में भी तीनों साथी जुटे हुए थे। इन्हें क्या पता था कि इस बार पर्व पर मां भक्तों के साथ कुछ और ही होने वाला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पंडाल में कलश स्थापना के लिए सभी साथी ई-रिक्शा से जल भरने के लिए गौरा गये हुए थे। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी से कुछ सीढि़यां डूबी हुई हैं, जिनमें अधिक फिसलन है। कलश में जल भरने के दौरान पैर फिसल जाने से रणजीत, विवेक, चंद्रशेखर, गांगुली अनियंत्रित होकर नदी में गिर गए। गहरे पानी में चले जाने के कारण सभी डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साथियों के नदी में लापता होने की जानकारी होने पर उनकी मां दुर्गावती देवी, होसिला देवी, सुधि देवी दहाड़ें मार रही थीं। घटना को लेकर लोग हतप्रभ थे। वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं प्रशासन पीएसी के जवानों के साथ नदी में मोटरबोट के जरिये तीनों साथियों की तलाश करा रहा था। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed